सीताराम शर्मा बने हाईकोर्ट मुंशी संघ के अध्यक्ष:महासचिव पद पर उमाशंकर हुए निर्वाचित, बोले-संघ को मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर स्थित अधिवक्ता मुंशी संघ के पदाधिकारियों के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सीताराम शर्मा निवार्चित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में सीताराम शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चैनरूप गर्ग को 24 मतों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। वहीं महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में उमाशंकर शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी राजीव गुर्जर को 50 मतों के अंतर से पराजित किया। जीत के बाद अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा कि वे संघ को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि संघ के सभी सदस्यों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास किए जाएंगे और सभी के सहयोग से संघ निरंतर प्रगति करेगा। तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
मुंशी बार संघ के इन चुनावों में तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। कोषाध्यक्ष पद पर पृथ्वीसिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर गजानंद शर्मा और संयुक्त सचिव पद पर गौरव शर्मा भी निर्विरोध चुने गए। इन पदों पर किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन नहीं होने के कारण इनकी निर्विरोध जीत पहले ही तय हो गई थी। कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों के लिए हुए चुनाव में मुंशी महेश शर्मा, सोनु कुमार, राकेश, सुरेन्द्र कुमार, मंगलसिंह नेगी और महेन्द्रसिंह ने जीत हासिल कर कार्यकारिणी में अपनी जगह बनाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *