सीधी के बहरी थाना क्षेत्र का मामला:राज नेताओं की सरपरस्ती में रहे संतोष ने महिला को सरेराह पीटा

जिले के बहरी थाना क्षेत्र के बाजार में गुमटी लगाने को लेकर रविवार सुबह हुआ विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि संतोष पाठक ने महिला हेमा सिंह के साथ पहले डंडे से और फिर लात-घूंसों से सरेराह मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुमटी रखने को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। महिला का आरोप है कि संतोष उसकी गुमटी और ठेला हटाकर ले गया था, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। रविवार सुबह करीब 10 बजे फिर विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। आरोपी के भाजपा व कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिन्हें लेकर दोनों दल एक-दूसरे पर संरक्षण देने के आरोप लगा रहे हैं। बहरी टीआई राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपी खुद को यूट्यूबर पत्रकार बताता है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *