सीधी में अवैध रेत परिवहन पर 5 हाइवा जब्त:संयुक्त टीम ने दबिश देकर की कार्रवाई; सभी चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

सीधी जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। बुधवार-गुरुवार दरम्यानी रात चलाए गए इस अभियान में पांच हाइवा वाहन जब्त किए। खनिज विभाग और पुलिस की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ा। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी और पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में की गई। जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षकों की अगुवाई में संयुक्त दल ने जिले के संवेदनशील मार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। तीन हाइवा वाहन अवैध रेत का परिवहन करते हुए पाए जांच के दौरान मड़वास तहसील के पथरौला गांव में तीन हाइवा वाहन अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पाए गए। इनमें से एक वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी, जबकि अन्य दो वाहनों पर पंजीयन क्रमांक दर्ज थे। टीम ने तत्काल इन सभी वाहनों को जब्त कर पुलिस चौकी पथरौला में सुरक्षित खड़ा कराया। इसी क्रम में, गोपद बनास तहसील के खाम्ह गांव में भी दो हाइवा वाहन अवैध रेत ढोते हुए पकड़े गए। इन वाहनों को भी जब्त कर सीधी के थाना कोतवाली में सुरक्षित रखा गया है। जिला परिवहन विभाग को सूचित किया खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला ने बताया कि सभी वाहन स्वामियों और चालकों के खिलाफ मध्यप्रदेश अवैध खनिज (उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। इन प्रकरणों को नियमानुसार कलेक्टर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बिना नंबर प्लेट वाले वाहन के संबंध में मोटर वाहन अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई के लिए जिला परिवहन विभाग को सूचित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *