सीधी में कुसमी में अवैध रेत पर कार्रवाई:शंकरपुर में भारी मात्रा में रेत जब्त, चार आरोपी नामजद

सीधी जिले के तहसील कुसमी अंतर्गत ग्राम शंकरपुर में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को सख्त कार्रवाई की। खनिज विभाग की टीम ने ग्राम शंकरपुर में बड़े पैमाने पर अवैध रेत का भंडारण पाया और इसे जब्त कर लिया। यह कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में, प्रभारी खनि निरीक्षक देवेन्द्र महोबे के नेतृत्व में की गई। अवैध उत्खनन और रेत परिवहन का तरीका उजागर जांच में सामने आया कि गोपद नदी के शंकरपुर घाट से दिन में ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए अवैध रेत उत्खनन किया जाता था। रात में जेसीबी मशीन का उपयोग कर रेत को हाईवा वाहनों में लोड कर बाहर भेजा जाता था। अधिकारियों ने दोषियों की पहचान की जांच में ओमप्रकाश जायसवाल उर्फ कटरवार, रितिक सिंह गेहरवार (भड़ौरा), शुभम गुप्ता, अजीत गुप्ता (निधिपुरी) और खसरा क्रमांक 15 के भूमिस्वामी श्रीकांत शुक्ला (शंकरपुर) की संलिप्तता पाई गई। मौके से जब्त रेत को सुरक्षा के लिए ग्राम रक्षा समिति शंकरपुर के अध्यक्ष भूषण शुक्ला के सुपुर्द किया गया। विधिक कार्रवाई और नियमों के तहत प्रकरण दर्ज सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन नियम, 2022 के तहत विधिवत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। टास्क फोर्स की बैठक के बाद अभियान तेज यह कार्रवाई हाल ही में हुई टास्क फोर्स की बैठक के बाद खनिज अमले के सक्रिय होने का परिणाम है। बहरी, शंकरपुर और भड़ौरा क्षेत्रों में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *