सीधी में भारी मात्रा में अवैध रेत भंडारण मिला:टीम ने किया जब्त, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

सीधी के तहसील कुसमी अंतर्गत ग्राम शंकरपुर में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को कार्रवाई की। खनिज विभाग की टीम ने ग्राम शंकरपुर में बड़े पैमाने पर अवैध रेत का भंडारण पाया और इसे जब्त कर लिया। हाईवा वाहनों में लोड कर होता था रेत परिवहन जांच में सामने आया कि गोपद नदी के शंकरपुर घाट से दिन में ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए अवैध रेत उत्खनन किया जाता था। रात में जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर रेत को हाईवा वाहनों में लोड कर बाहर भेजा जाता था। टीम ने मौके से जब्त की रेत जांच में ओमप्रकाश जायसवाल उर्फ कटरवार, रितिक सिंह गेहरवार (भड़ौरा), शुभम गुप्ता, अजीत गुप्ता (निधिपुरी) और खसरा क्रमांक 15 के भूमिस्वामी श्रीकांत शुक्ला (शंकरपुर) की संलिप्तता पाई गई। मौके से जब्त रेत को सुरक्षा के लिए ग्राम रक्षा समिति शंकरपुर के अध्यक्ष भूषण शुक्ला के सुपुर्द किया गया। आरोपियों के खिलाफ टीम ने दर्ज किया मामला सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन नियम, 2022 के तहत विधिवत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई हाल ही में हुई टास्क फोर्स की बैठक के बाद खनिज अमले के सक्रिय होने का परिणाम है। बहरी, शंकरपुर और भड़ौरा क्षेत्रों में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *