सीधी में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न गांवों में शिविर का आयोजन किया गया। विधायक सिहावल ने ग्राम पंचायत हटवा देवार्थ, हटवा खास और मुर्दाडीह में आयोजित शिविर में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 45 जनकल्याणकारी योजनाओं और 63 सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी की दी गई। शिविर में आए लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सिहावल ने कहा कि आप लोग योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रतानुसार आवेदन करें। आपका आवेदन पंजीकृत कर पोर्टल पर दर्ज होगा। शिविर में निराकरण योग्य आवेदनों का निराकरण यहीं पर कराकर आपको हितलाभ दिया जाएगा। शेष आवेदनों का निराकरण 26 जनवरी 2025 के पहले कराकर आपको योजना से लाभान्वित और सूचित किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक ने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों से अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करने, सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर रेनू रावत सरपंच हटवा देवार्थ, ममता पटेल सरपंच हटवाखास, मुन्नी देवी कोल सरपंच मुर्दाडीह, इंद्र सेन त्रिपाठी बीईओ, दिनेश तिवारी नायब तहसीलदार, त्र्यंबकेश द्विवेदी एसडीओ पीएचई, अखिलेश त्रिपाठी बीएम एनआरएलएम, अनुसुइया वाजपेई सीडीपीओ, अतुल मिश्रा एसडीओ आरईएस, कामता तिवारी बीपीओ, उषागोपाल पटेल, डॉ विजय तिवारी, अधिकारी कर्मचारी, हितग्राही और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


