सीनियर जर्नलिस्ट और पूर्व सूचना-आयुक्त नारायण बारेठ का निधन:बीबीसी हिंदी समेत कई समाचार पत्रों में रह चुके है पत्रकार; पूर्व सीएम समेत कई राजनेताओं ने जताया शोक

पूर्व सूचना आयुक्त और बीबीसी समेत अन्य मीडिया ग्रुप में पत्रकारिता कर चुके वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज मालवीय नगर अपेक्स सर्किल के पास स्थित मोक्षधाम में हुआ। 68 साल के बारेठ पिछले कुछ समय से निमोनिया से पीड़ित थे और उनका जयपुर में ही एक हॉस्पिटल में इलाज भी चला था। आज रात करीब 1.30 बजे उनका निधन हो गया। बारेठ के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- ” वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सूचना आयुक्त नारायण बारेठ जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। वे कई दिनों से निमोनिया से पीड़ित थे। नारायण जी ने बीबीसी (BBC) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता कर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई। एक कुशल प्रशासक के रूप में सूचना आयुक्त के पद पर रहते हुए भी उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी।” अशोक गहलोत के अलावा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बारेठ के निधन पर शोक जताया। पत्रकार जगत से जुड़े लोगों ने जताया शोक इधर नारायण बारेठ के निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने भी शोक व्यक्त किया। बारेठ बीसीसी हिंदी के अलावा टाइम्स ऑफ़ इंडिया, नवभारत टाइम्स समेत अन्य कई हिन्दी के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के लिए काम किया था। इसके अलावा वे राजस्थान के हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में लम्बे समय तक व्याख्याता भी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *