सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी…छत्तीसगढ़ की दूसरी जीत:उत्तराखंड को 4 विकेट से हराया; कप्तान कृति ने नाबाद 94 रन बनाए, शिल्पा की हाफ सेंचुरी

BCCI की ओर से आयोजित सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी 2024 में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड को 4 विकेट से शिकस्त दी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 8 फरवरी 2026 को गुजरात के बड़ोदरा में खेला गया। जहां छत्तीसगढ़ ने संतुलित गेंदबाजी और सधी हुई बल्लेबाजी के दम पर मुकाबला अपने नाम किया। टॉस जीतकर छत्तीसगढ़ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 234 रन बनाए। टीम की ओर से राघवी ने सबसे ज्यादा 77 रन की पारी खेली। इंद्राणी (43 रन) और कंचन (40 रन) ने भी अहम योगदान दिया। उर्मिला-महक की शानदार गेंदबाजी छत्तीसगढ़ की ओर से उर्मिला हरिना ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं, महक ने कसी हुई लाइन-लेंथ के साथ 2 विकेट अपने नाम किए। जिससे उत्तराखंड की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने से चूक गई। 235 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ टीम ने 49.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान कृति गुप्ता ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 94 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनका अच्छा साथ शिल्पा साहू (51 रन) और प्रीति यादव (35 रन) ने दिया, जिससे टीम जीत तक पहुंच सकी। उत्तराखंड की कोशिश नाकाफी उत्तराखंड की ओर से नीलम ने 3 विकेट और कनिका ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन उनके प्रयास टीम को हार से नहीं बचा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *