सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू… 38 केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुआ एग्जाम, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा व लातेहार जिले के 33 हजार छात्र-छात्राओं ने दी…

सीबीएसई 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन 38 केंद्रों में 10वीं के छात्रों ने मैथ्स और 12वीं के छात्रों ने बायोटेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा दी। रांची जोन के अंतर्गत रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा व लातेहार जिले के लगभग 33 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे है। इसमें 10वीं के लगभग 19 हजार व 12वीं के करीब 14 हजार विद्यार्थी शामिल हैं। सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि सवाल अच्छे पूछे गए थे। कुछ छात्रों का कहना था कि गणित के प्रश्न पिछले बार से कठिन थे। कई सवालों ने उन्हें काफी उलझाया। प्रश्नों की भाषा और कॉन्सेप्ट ने समय ज्यादा ले लिया, जिससे कई उत्तर पूरा करने में परेशानी हुई। परीक्षा के दौरान सिटी कोर्डिनेटर डीपीएस रांची की प्रिंसिपल डॉ. जया चौहान ने बोर्ड परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रश्न-पत्र ध्यानपूर्वक पढ़ने, समय का समुचित प्रबंधन करने, उत्तर पुस्तिका की स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित प्रस्तुति रखने तथा प्रश्नों को रणनीतिक रूप से हल करने की सलाह दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *