सीमलवाड़ा में अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़:दुकान की आड़ में अवैध कारोबार, संचालक व महिला गिरफ्तार

डूंगरपुर की धंबोला थाना पुलिस और डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (डीएसटी) ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सीमलवाड़ा कस्बे में एक दुकान की आड़ में चल रहीं नैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दुकान संचालक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। डूंगरपुर डीएसपी और जांच अधिकारी तपेंद्र मीणा ने बताया कि उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि सीमलवाड़ा स्थित एक दुकान में नैतिक गतिविधियां चल रहीं है। सूचना की पुष्टि होने के बाद सीमलवाड़ा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक रणनीति तैयार की। पुलिस ने इस अवैध कारोबार का पर्दाफाश करने के लिए एक बोगस ग्राहक को दुकान पर भेजा। जैसे ही दुकान संचालक ने सौदा तय किया और बाहर तैनात पुलिस टीम को इशारा मिला, टीम ने तुरंत दुकान पर दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक भंवर सिंह राव और पश्चिम बंगाल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूरे प्रकरण की जांच डूंगरपुर डीएसपी तपेंद्र मीणा द्वारा की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *