सीमलवाड़ा में 110 लोगों ने किया रक्तदान:खिदमते खल्फ फाउंडेशन ने पहला शिविर आयोजित कर बताई महत्ता

डूंगरपुर के सीमलवाड़ा कस्बे में खिदमते खल्फ फाउंडेशन ने अपना पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया। विनोबा भावे खेल मैदान में आयोजित इस शिविर में कुल 110 लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर फाउंडेशन द्वारा सीमलवाड़ा में आयोजित पहला कार्यक्रम था। इसमें युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा का उदाहरण पेश किया। रक्तदाताओं में इस नेक कार्य के प्रति खासा उत्साह देखा गया। फाउंडेशन के प्रवक्ता जिशान फूमति और अरशान खान ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रक्त किसी फैक्ट्री या कारखाने में नहीं बनाया जा सकता, बल्कि यह केवल एक इंसान द्वारा दूसरे इंसान को ही दिया जा सकता है। समय पर रक्त उपलब्ध होने से कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। फाउंडेशन ने इस शिविर का आयोजन रक्त की कमी के कारण होने वाली किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से किया था। पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य इंसानियत की सेवा और मानव जीवन की रक्षा करना है। शिविर में रक्तदाताओं की जांच, रक्त संग्रह और स्वास्थ्य संबंधी सभी सावधानियों का पूरा ध्यान रखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *