सीमांकन करने पहुंचे पटवारी पर हमला, ईंट से किया वार:बलरामपुर में पिता-पुत्र के खिलाफ थाने में शिकायत, आंगनबाड़ी भवन बनाने कर रहे थे सीमांकन

बलरामपुर जिले के ग्राम जतरो में सीमांकन के लिए गए पटवारी पर पिता-पुत्र ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने ईंट से पटवारी के सिर पर वार किया और जान से मारने की धमकी दी। हमले में पटवारी के सिर पर चोटें आई है। पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। मामला बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत जतरो में आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए शासकीय भूमि के सीमांकन की मांग सुशासन तिहार में सरपंच द्वारा की गई थी। सुशासन तिहार में मिले आवेदन के निराकरण के लिए हलका नंबर 22 के पटवारी सुनेश्वर सिंह को जमीन के सीमांकन के लिए शुक्रवार भेजा गया था। पटवारी सुनेश्वर सिंह के साथ में पंचायत सरपंच भी मौके पर पहुंचे थे।
पिता-पुत्र ने किया हमला, ईंट से किया वार
पटवारी ने पंचायत में शासकीय भूमि का सीमांकन किया और पंचनामा तैयार कर रहे थे। इस दौरान पिता-पुत्र दुबराज सिंह एवं नंद सिंह ने पटवारी पर हमला कर दिया। दोनों ने ईंट से पटवारी पर हमला किया तो पटवारी के सिर में चोट आई। पिता-पुत्र ने पटवारी को जान से मारने की धमकी दी। हमले के बाद पटवारी को ग्रामीणों ने निकाला एवं वे बलरामपुर पहुंचे। बलरामपुर थाने में शिकायत
पटवारी सुनेश्वर सिंह का उपचार बलरामपुर जिला अस्पताल में किया गया। हमले की जानकारी मिलने पर पटवारी संघ के सदस्य हॉस्पिटल पहुंचे। अन्य पटवारियों के साथ मामले की शिकायत बलरामपुर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले भी किया था विवाद
पटवारी सुनेश्वर सिंह ने बताया कि वे पहले भी सरकारी जमीन का सीमांकन करने के लिए गए थे तो पिता-पुत्र ने उनके साथ विवाद किया था। दरअसल पिता-पुत्र की जमीन और सरकारी जमीन सटी हुई है। इस कारण वे सरकारी जमीन का सीमांकन नहीं होने देना चाहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *