सीमावर्ती गांव राजोके में 712 ग्राम हेरोइन बरामद

भिखीविंड| सीमावर्ती गांव राजोके में सर्च अभियान के दौरान 712 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। थाना खालड़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर गांव राजोके में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान गेहूं के खेतों से पीले रंग के रेप में लिपटा हुआ एक पैकेट बरामद हुआ। जिसके ऊपर लोहे की कुंडी लगी हुई थी। जिसे खोलकर जब वजन किया गया तो उसमें से 712 ग्राम हेरोइन और 94 ग्राम पैकिंग मैटीरियल बरामद हुआ। इस संबंधी थाना खालड़ा में केस दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *