भास्कर न्यूज | भरतपुर सीमा प्रहरी कल्याण संस्था, भरतपुर की आमसभा, कार्यकारिणी चुनाव एवं होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। संस्थापक अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य देवी सिंह एवं बच्चू सिंह ने संयुक्त रूप से की। द्विवार्षिक चुनाव सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह धाकरे के निर्देशन में सम्पन्न हुए। चुनाव में इन्द्र सिंह अध्यक्ष, राम बाबू सिंह सचिव, ताराचंद कोषाध्यक्ष, बिक्रम सिंह उपाध्यक्ष, गिल्ला सिंह प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी तथा राधेश्याम उप सचिव निर्विरोध चुने गए। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों व नए सदस्यों का माला व संस्था की टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में कवियों ने देशभक्ति, महाराजा सूरजमल की गाथा एवं होली गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।


