सीमित संसाधनों से बना रही आत्मनिर्भर

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो की बबली सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर स्वावलंबन की नई पहचान बनाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने काम की शुरुआत की और आज उनके प्रयास से कई महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उनकी पहल न केवल रोजगार का माध्यम बनी है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास को भी नई दिशा दे रही है। वे इन दिनों सेनेटरी पेड का बिजनेस कर रही हैं और महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। उन्होंने बोकारो में सेनेटरी पेड निर्माण की यूनिट स्थापित की है, जिसमें आज 10 महिलाएं कार्यरत हैं। इसके अलावा अनौपचारिक रूप से 60-70 से अधिक महिलाएं सेल्स से जुड़कर रोजगार कर रही हैं। बबली सिंह का कहना है कि यदि महिलाएं अपनी क्षमता पर विश्वास करें और मेहनत के साथ आगे बढ़ें, तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। उनका मानना है कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक मजबूती ही नहीं देती, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास को भी मजबूत करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *