सीमेंट से भरे ट्रेलर में लगी आग:ड्राइवर केबिन में सो रहा था, जलने की बदबू से जागा, भागकर बचाई जान

भरतपुर के भुसावर थाना इलाके में एक खड़े ट्रेलर में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान ड्राइवर केबिन में सो रहा था। केबिन में शार्ट सर्किट हुआ और धुआं उठने लगा। तब ड्राइवर केबिन से कूदकर भागा और अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश लेकिन, काबू नहीं पाया जा सका। ड्राइवर केबिन में सो रहा था भुसावर SHO राम दयाल मीणा ने बताया कि घटना बझेरा खुर्द गांव की है। ट्रेलर चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा इलाके से आ रहा था। जिसमें सीमेंट के कट्टे भरे हुए थे। ड्राइवर को सीमेंट के कट्टे सिरस बझेरा गांव स्थित सीमेंट की एजेंसीज में उतारने थे लेकिन, लेबर नहीं मिलने के कारण ड्राइवर ने ट्रेलर बझेरा खुर्द गांव में खड़ा कर दिया। ट्रेलर को खड़ा करने के बाद ड्राइवर केबिन में सो गया। ग्रामीण नहीं पा पाए आग पर काबू अचानक केबिन में शार्ट सर्किट हुआ और, केबिन से धुआं निकलने लगा। जलने की बदबू से ड्राइवर नींद से जागा और, केबिन से कूदकर भागा। उसने शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। कुछ देर बाद केबिन से आग की लपटें निकलने लगी। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन, आग पर काबू नहीं पाया जा सका। नदबई से आई दमकल ने बुझाई आग ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी लेकिन, भुसावर की दमकल ख़राब थी जिसके बाद नदबई से दमकल की गाड़ी को बुझाया गया। तब जाकर दमकल की गाड़ी ने आग को बुझाया। घटना में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह से जल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *