रांची | सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड (सीयूजे) में संथाली भाषा में किताबें लिखी जाएंगी। इसके लिए दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया है, जिसमें संथाली भाषा के लेखक शामिल हुए। भारतीय भाषा समिति (बीबीएस), शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से उच्च शिक्षा के लिए संथाली भाषा में पाठ्यपुस्तक विकसित करने के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में प्रो एके पाढ़ी, प्रो. श्रेया भट्टाचार्य, डॉ. प्रज्ञा शुक्ला, मुकेश जायसवाल, डॉ. सुधांशु शेखर समेत अन्य थे।


