पाली में सोमवार को सीरवरेज की समस्या को लेकर बड़ी संख्या में लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वे आयुक्त के कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक उनका धरना जारी रहा। बाद में आयुक्त के आने पर उन्होंने समस्या बताई। उन्होंने तुरंत मौके पर सीवरेज होदियो की सफाई के लिए गाड़ियां भेजी। तब जाकर लोग धरने से उठे।
दरअसल पाली शहर के वार्ड संख्या 44 इंद्रा कॉलोनी के लोग सोमवार को पूर्व पार्षद साबिर अशरफी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नगर निगम पहुंचे। और आयुक्त कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। पूर्व पार्षद ने अशरफी ने बताया कि मोहल्ले में अधिकतर गलियों में सीवरेज होदिया ओवरफ्लो है। ऐसे में गंदा पानी फैला रहता है। जिससे लोग खासे परेशान है। मोहल्ले के भाई जान ने बताया कि कई बार समस्या को लेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायतें कर चुके है लेकिन समाधान अभी तक नहीं हुआ। रूकसाना बानो ने बताया कि उनके घर के आगे सीवर लाइन की होदी ओवरफ्लो हो रही है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में खास परेशान है।
बता दे कि शहर में अधिकतर मोहल्लों के लोग सीवर लाइन की होदियों के ओवरफ्लो होने की समस्या से परेशान है। UDH मंत्री खर्रा तक अपनी शिकायत पहुंचा चुके है लेकिन सीवर लाइन की देखरेख कर रही कम्पनी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही। ऐसे में शहरवासियों को सुविधा देने के लिए शुरू की गई सीवरेज शहरवासियों के लिए ही आफत बनी हुई है।


