अमृतसर| विधानसभा हल्का नॉर्थ के इंचार्ज व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू द्वारा हलके के विभिन्न इलाकों में विकास परियोजनाओं की शुरूआत की गई। इसमें गलियों का निर्माण, नई सीवरेज लाइनों का बिछाना और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने हेतु पुरानी पाइपलाइनों को बदलने के कार्य शामिल हैं। पंचायत बाबा दीप सिंह एवेन्यू में गलियों एवं सीवरेज निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इसी प्रकार स्माइल एन्क्लेव (फतेहगढ़ चूड़ियां रोड) में खराब सीवरेज प्रणाली के कारण उत्पन्न हो रही ओवरफ्लो एवं जाम की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पुरानी सीवरेज लाइन को बदलकर पूरी कॉलोनी में नई सीवरेज नेटवर्क डालने के कार्य का शुभारंभ किया गया।


