सीवरेज लाइन का मलबा एक महीने से सड़क के बीच पड़ा, लोगों में रोष

भीलवाड़ा | कुंभा सर्कल के पास ऋषि वाटिका के पीछे आजाद नगर क्षेत्र में सीवरेज कार्य के बाद मलबा पिछले एक महीने से सड़क पर पड़ा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग मलबा उठाने नहीं पहुंचा। सड़क संकरी होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और हादसे का खतरा बना हुआ है। रहवासियों ने जल्द मलबा हटाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *