सीवरेज से निकले 500-500 के नोट, मची लूट:दो युवक कट्‌टे में भरकर भागे, कुछ लोगों ने नोटों को धोकर सुखाया

बीकानेर में सीवरेज लाइन के चैम्बर से 500-500 के नोट निकले। बाइक पर आए युवकों ने बोरे में भर लिया। लोग आए तो युवक रुपए लेकर फरार हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चैम्बर में हाथ डाल-डाल कर नोट निकालने शुरू किए। यह देख सीवरेज के पास भीड़ जुट गई। लोगों ने 15 फीट दूर सीवरेज के दूसरे चैम्बर का ढक्कन खोला तो वहां भी गंदे पानी में नोट पड़े नजर आए। लोगों ने नोट लूटकर साफ पानी से धोए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नोट जब्त कर लिए। मामला बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके कर शनिवार का है। अंत्योदय नगर के सार्वजनिक पार्क के टॉयलेट के पास सीवरेज के खुले चैम्बर में नोट पड़े थे। 500-500 के करीब 5 हजार नोट जब्त किए गए हैं। नोट असली हैं या नकली इसकी जांच की जा रही है। तस्वीरों में देखें मौके पर क्या हुआ नोट लेकर भागने वालों की तलाश मुक्ता प्रसाद थाने के ASI ने बताया- नेहरू पार्क और ईएसआई अस्पताल के बीच अंत्योदय नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर पार्क के पास एक टॉयलेट बना है। इसी टॉयलेट के बाहर एक खुला चैम्बर है, जहां लोगों ने नोटों के मिलने की सूचना दी थी। फिलहाल जांच जारी है। मालूम कर रहे हैं कि ये नोट कहां से आए और कौन डाल कर गया।
यह भी जांच की जा रही है कि नोट असली हैं या नकली। साथ ही जो लोग नोट लेकर भागे हैं, उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीवरेज में बिखरे 500-500 के नोट प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- यहां सीवरेज से कुछ युवक बाइक पर कट्टे में भरकर नोट लेकर भागते हुए नजर आए। जब वहां जाकर हम लोगों ने देखा तो टॉयलेट के पास ही चैम्बर में और नोट पड़े हुए थे। भीड़ देखकर आसपास के लोग भी पहुंच गए और नोट निकालने शुरू कर दिए। इतने में पुलिस आई तो सबने नोटों को धोकर पुलिस को सौंप दिया। इसी के आगे एक और सीवरेज है। जब उसका ढक्कन हटा कर देखा गया तो वहां भी 500-500 के नोट पड़े थे। भीड़ जुटने लगी घटना के अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में लोग नोटों को धोते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में 500-500 के नोट एक युवक ने बाइक पर सुखाए हुए हैं।
जैसे-जैसे लोगों को अंत्योदय नगर में नोट मिलने की सूचना लगी, यहां भीड़ जुटती गई। इसके बाद पुलिस आई तो लोगों ने नोट पुलिस को दे दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *