सीसीएल के 6 वरिष्ठ अफसरों का तबादला और पदस्थापन

सीसीएल के छह वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन कर दिया गया है। सीडी संवर्ग के अधिकारियों को उनके मौजूदा ग्रेड में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। इनमें दोरी के डिप्टी मैनेजर शैलेश कुमार को हजारीबाग एरिया, हजारीबाग एरिया के डिप्टी मैनेजर पीयूष कुमार को कुजू एरिया, रजरप्पा एरिया के डिप्टी मैनेजर आशीष झा को अतिरिक्त प्रभार में बरकाकाना, ओल्ड न्यू एरिया के असिस्टेंट मैनेजर तबरेज आलम को आम्रपाली चंद्रगुप्त एरिया, अरगड्डा एरिया के रजत कुमार जायसवाल को ढोरी एरिया और बरकाकाना के असिस्टेंट मैनेजर कुमार अंकित को अरगड्डा स्थानांतरित किया गया है। सीसीएल के वरीय प्रबंधक नवनीत कुमार चौधरी ने स्थानांतरण से संबंधित अधिसूचना शुक्रवार की शाम को जारी की। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्गत करने और संबंधित क्षेत्रीय महाप्रबंधक को रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है। सभी अधिकारियों को 15 दिन के अंदर अपने पदस्थापना स्थल पर योगदान का निर्देश भी दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *