सीसीटीवी में कैद चोरों को पुलिस ने छोड़ा:विरोध किया तो पीड़ित को थाने में डाला, SP ने SHO को किया लाईन हाजिर

भीलवाड़ा नेशनल हाईवे 158 पड़ासोली चौराहे पर एक शॉप में चोरी के प्रयास में सीसीटीवी में कैद हुए चोरों को छोड़ने पर ब्यावर एसपी ने एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया लेकिन पूरे मामले में पुलिस की नीयत और कार्यशैली अब भी सवालों के घेरे में है। ये था मामला पड़ासोली थाना क्षेत्र में रहने वाले सुरेश पिता लक्ष्मण साहू ने एक रिपोर्ट दी जिसमें उसने बताया कि उसकी दुकान नेशनल हाईवे 158 पर पारसोली चौराहे पर है, जहां 27 जनवरी को सुबह करीब 3 बजे अज्ञात चोरों द्वारा दुकान में चोरी करने की सूचना मिली, इस पर मैंने तुरंत आसींद थाना पुलिस को सूचना दी और मैं खुद भी मौके पर पहुंचा वहां जाकर देखा तो मौके पर जाकर देखा तो अज्ञात लोगों द्वारा मेरी दुकान का एक शटर तोड़ दिया गया और दूसरे शटर को तोड़ने की कोशिश की जा रही थी। आसींद पुलिस ने पकड़ा बदनोर पुलिस ने छोड़ दिया इसी बीच पुलिस पहुंच गई और चार चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया,लेकिन घटनास्थल बदनोर थाना क्षेत्र में होने के चलते आसींद पुलिस ने आरोपियों को बदनोर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।बदनोर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़े गए बदमाशों पर कार्रवाई करने के बजाय, उन्हें धारा 151 (शांति भंग) में पाबंद कर छोड़ दिया।पुलिस की इस मेहरबानी के बाद आरोपी थाने से बाहर निकलते ही फरार हो गए। व्यापारी ने विरोध किया तो थाने में बैठाया इधर जब व्यापारी सुरेश साहू ने बदनोर पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया तो उसे थाने में बुलाकर प्रताड़ित किया ओर एक घंटे तक वहीं बैठा लिया गया,पीड़ित के दोस्तो को ने थाने पहुंच उस छुड़ाया। बाद में जब अन्य व्ययापरियो का दबाव बना तो बदनोर पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज किया।इस मामले में ब्यावर एसपी ने बदनौर के एसएचओ महादेव प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह शंभूदयाल मीणा को बदनौर थाना प्रभारी लगाया है। विरोध किया तो मुझे ही थाने में बंद किया पडासोली निवासी सुरेश साह ने बताया कि आसींद एसएचओ ने 27 जनवरी को सुबह चार बजे ही बुला लिया। जब रिपोर्ट दी तो बताया कि एरिया ब्यावर जिले के बदनौर का आ रहा है। जब वे 28 जनवरी को बदनौर थाने में रिपोर्ट देने गए तो पहले तो तर्क दिया कि चोरी करने आए थे इसलिए शटर तो तोड़ा लेकिन चोरी नहीं की। ऐसे में उनको छोड़ दिया। विरोध किया तो मुझे ही हवालात में बंद कर दिया। 28 जनवरी को सीसीटीवी फुटेज के साथ रिपोर्ट दी लेकिन एसएचओ ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद 31 जनवरी को इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। परिवादी सुरेश साह ने पुलिस के आने से पहले ही चोरी की घटना के सीसीटीवी फुटेज ले लिए और यही सबूत बन गया। चोरी की रिपोर्ट पर 151 में पाबंद कर क्यों छोड़ा? बदनौर के तत्कालीन थाना प्रभारी महादेव प्रसाद ने कहा कि इस मामले में नए थानेदार से पूछो, मुझे तो पता नहीं है। मेरा बदनौर से ट्रांसफर हो गया है। बदनौर थाना प्रभारी शंभूदयाल मीणा का कहना है कि कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिख रहे हैं हम उन्हें पकड़ लेंगे। 151 में पाबंद कर क्यों छोड़ा ये तो पहले वाले एसएचओ ही बता पाएंगे। एसएचओ को लाइन हाजिर किया, जांच जारी ब्यावर एसपी रतन सिंह ने बताया कि यह सही बात है आसींद पुलिस ने चार जनों को पड़ासोली चौराहे पर चोरी करते पकड़ा। इसमें सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। मौके से शटर तोड़ने के उपकरण भी बरामद किए हैं। इसमें एसएचओ ने चोरी की घटना की जगह आरोपियों को केवल 151 में पाबंद कर छोड़ दिया। इसमें लापरवाही रही है। एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया। अब इसकी जांच करवा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *