सीहोर में उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन:पारा 12 डिग्री, फिर भी कड़ाके की ठंड; सुबह सर्दी तो दोपहर में लग रही गर्मी

सीहोर जिले में आज (सोमवार) न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते चार दिनों से पारा 11 से 12 डिग्री के आसपास स्थिर बना हुआ है। इसके बावजूद उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। दूसरे सप्ताह में बदला मौसम का मिजाज फरवरी का दूसरा सप्ताह पहले सप्ताह से बिल्कुल अलग है। पहले सप्ताह में जहां घना कोहरा था, वहीं अब आसमान साफ है और बादल छंट गए हैं। आज सुबह ठंड का असर रहा, लेकिन 9 बजे तक धूप तेज होने से लोगों को राहत मिली। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस की जा रही है। कल भी लोगों ने दिन में गर्मी महसूस की थी। दिखा मौसम विभाग का गुब्बारा सोमवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम विभाग का हॉट बैलून (गुब्बारा) भी देखा गया। मौसम विभाग इसका उपयोग मौसम के पूर्वानुमान और आंकड़े जुटाने के लिए करता है। बीते दिनों का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *