सीहोर में एआई झांकियों के साथ निकली शिव बारात:शोभायात्रा में लाइव भस्म आरती, देशभर के आए कलाकारों ने आठ मंचों पर बिखेरा रंग

सीहोर में महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर शिवरात्रि उत्सव समिति द्वारा शिव बारात निकाली गई। यह बारात श्री बटेश्वर महादेव इंदौर नाके से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। चल समारोह में हजारों की संख्या में शिव भक्त बाराती के रूप में शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि इस वर्ष की शिव बारात में कई अनूठे आयोजन शामिल थे। पहली बार एआई मॉडल आधारित झांकियां प्रस्तुत की गईं। इसके साथ ही, बाबा महाकाल की लाइव झांकी भस्म आरती के साथ निकाली गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। शिव बारात चल समारोह में देश भर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इनमें विशाल अघोरी एंड ग्रुप दिल्ली, नवाब विनय आर्ट ग्रुप जम्मू, भस्म रमैया भक्त मंडल उज्जैन, वटेश्वर महादेव भक्त मंडल सीहोर, इंदौर, भोपाल, बैरसिया की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। 12 ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन हुए
वृंदावन की रासलीला, राजस्थान का घूमर, 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, श्याम प्रेमी ग्रुप जबलपुर, गुरु तेजबहादुर एंड गतका अखाड़ा पंजाब, सोनू सांवरिया एंड ग्रुप पंजाब, प्रतीक 21 रंगोली आर्टिस्ट कोल्हापुर महाराष्ट्र, और शिव कन्या ढोल ग्रुप छिंदवाड़ा की प्रस्तुतियां भी देखने को मिलीं। स्थानीय कलाकारों द्वारा भगवान भोलेनाथ के आदि योगी स्वरूप की भव्य प्रतिमा बनाई गई थी, जिसके साथ भक्तों को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन हुए। वहीं, रास लीला और शिव तांडव की प्रस्तुति भी दी गई। समिति के संस्थापक लोकेश सोनी ने बताया कि कलाकारों की प्रस्तुति के लिए चल समारोह मार्ग पर आठ स्थान निर्धारित किए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *