सीहोर में कॉम्बिंग गस्त- 110 वारंटियों को किया गिरफ्तार:178 चिह्नित अपराधियों को चेक भी किया; 200 से अधिक की पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा

सीहोर जिले में लगभग 200 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने 12 से 5 बजे तक की कॉम्बिंग गस्‍त की। 110 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। 178 चिह्नित अपराधियों को चेक भी किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्‍यालय के निर्देशानुसार जिला सीहोर में कॉम्बिंग गश्‍त की गई। एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने कॉम्बिंग गश्त के लिए थाना आष्‍टा एवं पार्वती के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को आवश्‍यक निर्देश देकर रवाना किया। इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग द्वारा थाना कोतवाली एवं मण्‍डी तथा जिले के अनुभाग बुदनी, नसरूल्‍लागंज एवं सीहोर देहात अनुभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनुभाग प्रभारियों द्वारा आवश्‍यक निर्देश देकर रवाना किया । 200 पुलिस अधिकारी शामिल हुए
लगभग 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी की अलग अलग टीम बनाकर कॉम्बिंग गस्‍त की गई। कॉम्बिंग गश्‍त के दौरान कुल 110 वारंटी स्‍थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया। 178 चिह्नित अपराधी, जिला बदर, निगरानी बदमाश, गुण्‍डा को चेक करने की कार्रवाई भी की। पुलिस अधीक्षक देंगे इनाम
बताया गया कि कार्रवाई अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण की दृष्टि से सम्‍पूर्ण जिले के थाना क्षेत्रों में प्रभावी रात्रि कॉम्बिंग गश्‍त की गई। कॉम्बिंग गस्‍त की टीम को पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा इनाम दिया जाएगा। एसपी दीपक शुक्ला ने कहा कि कार्रवाई अपराध नियंत्रण की दृष्टि से आगे भी लगातार होती रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *