सीहोर में युवा दिवस पर छात्रों की कला प्रदर्शनी:ब्लू बर्ड स्कूल के बच्चों ने बनाई 100 पेंटिंग, विवेकानंद की वेशभूषा में पहुंचे 22 बच्चे

सीहोर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भोपाल नाका स्थित आवासीय विद्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां हजारों लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार और योग किया। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय स्कूल के 22 छात्र स्वामी विवेकानंद के वेश में पहुंचे। वहीं, ब्लूबर्ड स्कूल के छात्रों की ओर से तैयार की गई विशेष कला प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने लगभग 100 सुंदर चित्र बनाए, जिनमें स्वामी विवेकानंद की पेंटिंग्स भी शामिल थी। मंत्री वर्मा ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला पंचायत सीईओ और शिक्षा अधिकारी ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों और उनके शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की। कलाकृतियों को मंत्री वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला पंचायत सीईओ नितिन टाले और जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर को भेंट किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *