सुंदरकांड पाठ की चौपाइयां गाईं

लुधियाना| गुड़मंडी स्थित महावीर मंदिर में राष्ट्रीय हिंदू मंच की ओर से प्रधान पवन शर्मा की अध्यक्षता में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन मंदिर में किया। समारोह में महिला संकीर्तन मंडल सुनीता शर्मा, उर्मिला शर्मा, ज्योति शर्मा, त्रिमिला, संतोष कपिला, चांदनी, हिना, अंजू, अनीता थापर, गीता सूद, पिंकी, मंजू मल्होत्रा, रीता थापर द्वारा संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का गायन किया गया। सुंदरकांड की समाप्ति पर पंडित अजीत दुबे द्वारा बाला जी की महाआरती की गई। पवन शर्मा ने कहा कि कलयुग में सुंदरकांड का पाठ कर हम बिना प्रयास के भवसागर से पार हो सकते हैं। इस मौके पर नरेश शर्मा, पंडित राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *