अमृतसर| विजय नगर पुलिस चौकी के अधीन आते सुंदर नगर की गली नंबर 7 में हुड़दंगी युवकों की ओर से राहगीरों से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो होली से एक दिन पहले 3 मार्च का बताया जा रहा है। वीडियो में 2 युवक सरेआम राहगीरों और आम लोगों पर डंडों से हमला करते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि मारपीट करने वाले 2 सगे भाई हैं, जो सुंदर नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोप है कि दोनों भाई अकसर इलाके में हुड़दंग मचाते हैं, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। वहीं, चौकी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि यह वीडियो उनके ध्यान में नहीं है। चेक करवा लेते हैं। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


