सुकन्या समृद्धि योजना के तहत नए खाते खोले गए

भास्कर न्यूज | धमतरी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का एक साल पूरे होने पर जिले में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इस कड़ी में महिला व बाल विकास विभाग द्वारा शनिवार को ग्राम भुसरेंगा में महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपसरपंच पन्नालाल साहू सहित विभागीय कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 5 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई व सुकन्या समृद्धि योजना, नोनी सुरक्षा योजना का लाभ उठाने वाली महतारी वंदन की 10 महिलाओं का सम्मान, श्रीफल से किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत परसवानी में सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरपंच नरेंद्र साहू, उप सरपंच, पंच, सचिव उपस्थित रहे, जिसमें चार गर्भवती महिलाओं का गोदभराई व सुकन्या समृद्धि योजना, अन्य योजनाओं से लाभान्वित 5 महिलाओं का श्रीफल से सम्मान किया गया। 5 बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *