सुकमा| समर्थन मूल्य पर जिले के किसानों से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। धान उपार्जन के लिए जिले में 24 केंद्र बनाए गए हैं। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर की स्थिति में जिले के लगभग 4 हज़ार 559 पंजीकृत किसानों से 2 लाख 43 हजार 52 क्विंटल धान की खरीदी किया गया है। इसी प्रकार जिले में धान का उठाव 16 हज़ार 820 क्विंटल हुआ है। जिला प्रशासन के द्वारा धान उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।