सुकमा | सुकमा नगर पालिका क्षेत्र में अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए राजनीतिक दल जुट गए हैं। बुधवार को कैबिनेट मंत्री ने नपा अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया। दंतेवाड़ा चौक से बस स्टैंड तक निकले रोड शो के बाद सभा आयोजित की गई। इस दौरान धनीराम बारसे, अरुण भदौरिया, विश्वराज सिंह चौहान, संजय सोढ़ी समेत अन्य मौजूद थे।


