सुकमा में पहली नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

सुकमा| जिले में 14 मार्च को प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए जिले में विभिन्न न्यायालय कक्षों में 10 खंडपीठों का गठन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अमित कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (रा.), तहसीलदार और नायब तहसीलदार को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। लोक अदालत में राजस्व, दांडिक, भू-अर्जन, आरबीसी 6(4) सहित विभिन्न प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *