सुखबीर पर हमला करने वाले चौड़ा का रिमांड तीन दिन बढ़ा

भास्कर न्यूज | अमृतसर सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी नरैन सिंह चौड़ा को पुलिस ने बुधवार शाम को तीसरी बार कोर्ट में पेश किया। जहां से 3 दिन का रिमांड मिला। इससे पहले पुलिस ने आरोपी चौड़ा को 2 बार पेश करके 3-3 दिन का रिमांड लिया था। पुलिस ने चौड़ा से 6 दिन पूछताछ करने के बाद भी कोई खुलासा नहीं किया है। पुलिस एक ही बात कर रही है कि जांच चल रही है। वहीं चौड़ा के वकील ने कहा कि पुलिस ने 8 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन उन्हें 3 दिन का रिमांड मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पेशी के दौरान कोर्ट के समक्ष कहा कि चौड़ा देहाती के बार्डर एरिया में गया था। इसके साथियों के लिंक निकल सकते हैं। जिसको लेकर रिमांड मांगा। उन्होंने कहा कि चौड़ा का घर बार्डर से एक किलोमीटर की दूरी पर ही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *