सुखबीर बादल बोले-अकाली दल से विश्वासघात करने वाले अयाली को जनता देगी जवाब

समराला शिरो मणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दाखा हलके के लोगों से पार्टी के हलका इंचार्ज जसकरण सिंह दिओल को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने राजनीतिक सफलता हासिल करने के लिए अकाली दल का इस्तेमाल किया और बाद में पार्टी के साथ विश्वासघात किया। बादल यहां जसकरण सिंह दिओल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा पार्टी के सहारे आगे बढ़कर बाद में उसी संगठन को छोड़ देना दुर्भाग्यपूर्ण है। जब पार्टी को सबसे ज्यादा जरूरत थी, उस समय अयाली ने साथ छोड़ दिया। अयाली अब अवैध कॉलोनियों के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से लगातार मुलाकात कर रहे हैं और व्यक्तिगत राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में लगे हुए हैं। अयाली पहले अकाली दल और फिर अन्य राजनीतिक दलों में भी टिक नहीं पाए और अब नई पार्टी में शामिल हुए हैं, लेकिन वहां भी उनका राजनीतिक भविष्य लंबा नहीं रहेगा। कार्यक्रम में महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, शरणजीत सिंह ढिल्लों, सरबजीत सिंह झिंझर, रंजीत सिंह ढिल्लों, एस.आर. कलेर, भूपिंदर भिंदा, परोपकार सिंह घुम्मण, कमल चेतली और चांद सिंह ढल्ला सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *