जालंधर | महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुच्ची पिंड में रिकी ठाकुर परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बावा हेनरी तथा नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा शामिल हुए। इस दौरान रिकी ठाकुर ने बावा हेनरी को माता की चुनरी और कृपाण भेंट कर सम्मानित किया। नौजवान एकता ग्रुप की टीम ने सेवा करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।


