सुजानपुर में अधूरी घोषणाएं पर भाजपा का प्रदर्शन:पूर्व विधायक राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निकाला जूलूस; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 2023 में राष्ट्रीय होली मेले में की गई घोषणाओं को लेकर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और रोष जताया। इसके बाद एसडीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा। राणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने वर्ष 2023 में होली मेले के दौरान छह घोषणाएं की थी। मगर इनमें से एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुजानपुर में अधिकारियों का तबादला बदले की भावना से किया जा रहा है और नई नियुक्तियां भी नहीं की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए विश्राम गृह से रैली शुरू कर मुख्य बाजार और बस स्टैंड होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां नवनियुक्त एसडीएम संजीत ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राणा ने चेतावनी दी कि जल्द ही होली मेला शुरू होने वाला है। मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा उनका स्वागत करेगी, लेकिन पुरानी घोषणाएं पूरी नहीं होने पर उनसे सवाल भी पूछे जाएंगे। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *