सुजानपुर में 5 करोड़ से बनेगा विकास खंड कार्यालय:विधायक ने किया भूमि पूजन, विश्रामगृह की सुविधा भी होगी

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर में नए विकासखंड कार्यालय का निर्माण होने जा रहा है। स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने सोमवार को भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस भवन का निर्माण 5 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। चार मंजिला भवन में कार्यालय के साथ-साथ विश्रामगृह की सुविधा भी होगी। 4 साल पहले मंत्री ने किया था शिलान्यास यह भवन नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 5 में बनेगा। विभाग के पास इस स्थान पर 100 मरले भूमि है। इससे पहले 4 वर्ष पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री इस का शिलान्यास किया था, लेकिन तब से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था।विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने विभाग को निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व विधायक पर लगाया आरोप उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में सुजानपुर का विकास नहीं हुआ। उन्होंने पूर्व विधायक पर विकास के नाम पर सिर्फ राजनीति करने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सुजानपुर का विकास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *