सुजानपुर होली मेला- 2.31 करोड़ में नीलाम हुआ ऐतिहासिक चौगान:मोहाली की फर्म ने लगाई सबसे ऊंची बोली; खजाने में आएंगे ₹70 लाख ज्यादा

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय होली मेला की नीलामी इस बार रिकॉर्ड 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपए में हुई है। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 70 लाख रुपए अधिक है। मोहाली की फर्म राजू टेंट हाउस ने सबसे ऊंची बोली लगाकर यह ठेका हासिल किया। प्रशासन ने इस वर्ष चौगान को एकमुश्त एक ही पार्टी को देने का निर्णय लिया था, जिसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। सोमवार को खुले टेंडरों में कुल नौ फर्मों ने भाग लिया। इनमें से दो टेंडर आवश्यक शर्तें पूरी न करने के कारण खारिज कर दिए गए, जबकि सात टेंडर शर्तों के अनुरूप पाए गए। स्थानीय दुकानदारों और भाजपा ने जताया विरोध प्रशासन के इस एकमुश्त टेंडर के निर्णय का स्थानीय दुकानदारों और भाजपा ने विरोध किया था। हर वर्ष डोम, झूले, पार्किंग और दुकानों की नीलामी अलग-अलग की जाती थी, लेकिन इस बार पूरे चौगान को एक साथ नीलाम किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी आय पिछले वर्ष चौगान से डोम, पार्किंग, दुकान, झूले और लाइटिंग आदि से प्रशासन को लगभग 1 करोड़ 64 लाख रुपए की आय हुई थी। इस वर्ष रिकॉर्ड 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त होगा। तैयारियों में जुटा प्रशासन एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय होली मेला को सफल बनाने की तैयारियां जारी हैं। मेला आधिकारिक तौर पर 1 से 4 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जबकि चौगान के अंदर दुकानें लगाने की अनुमति 25 मार्च तक रहेगी। ठेका फर्म को दरें बढ़ाने की अनुमति ठेका लेने वाली फर्म को पिछली बार के मुकाबले 15% तक अधिक दरों पर दुकानें, झूले, डोम और लाइटिंग के रेट तय करने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *