सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर के चुनाव, गंगवाल अध्यक्ष, काला और तायल उपाध्यक्ष बनें

भास्कर न्यूज़ | भीलवाड़ा हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर स्थित श्री सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के चुनाव रविवार को निर्वाचन अधिकारी राजकुमार पाटनी, कोशल जैन, विपुल सेठिया, सुनीता जैन के नेतृत्व में हुए। कुल 215 मतो में से 198 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और मंदिर के उज्ज्वल भविष्य के लिए सेवाभावी टीम का चयन किया। चुनाव में समाज के प्रकाश गंगवाल को 137 मत एवं भागचंद पाटनी को 61 मत मिले। 76 मतों के अंतर से प्रकाश गंगवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल, उपाध्यक्ष नवीन काला, सुरेंद्र जैन तायल, कोषाध्यक्ष कैलाश शाह, सचिव पारस झांझरी, सह-कोषाध्यक्ष राजेश बघेरवाल, संगठन मंत्री पारस शाह, जनसंपर्क मंत्री संजय छाबड़ा, मुकेश गदिया, सदस्य नवीन काला महुआ, मानकचंद बाकलीवाल, नेमिचंद गोधा, सुनील जैन निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में समाजजनों ने प्रकाश गंगवाल की टीम को सम्मानित कर कार्यभार ग्रहण करवाया। अंत में अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंदिर विकास, धार्मिक गतिविधियों के विस्तार व समाज में एकता एवं सौहार्द को सुदृढ़ किया जाएगा। सुपार्श्वनाथ भगवान को श्रीफल अर्पित कर विजय जुलूस निकाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *