सुपेला अंडर ब्रिज में भी भरा पानी, यात्री होते रहे परेशान

सिटी रिपोर्टर| भिलाई सुपेला अंडरब्रिज की स्थिति लगातार चिंताजनक होते जा रही है। बेमौसम इसमें पानी भरने लगा है। इससे अंडर ब्रिज से आने-जाने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोपहर में यहां करीब एड़ी की ऊंचाई तक पानी भरा रहा। इसकी भी हालत अब चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज की तरह बनते जा रही है। अंडर ब्रिज में पानी भरने और तीखे टर्निंग पॉइंट की वजह से ग्रिल पर वाहन फिसल रहे हैं। छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। इसके निर्माण के समय बुनियादी ड्रेनेज सिस्टम में अधिक ध्यान नहीं दिया गया है। इसकी वजह से अब इसमें पानी भरने लगा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए दोपहर में मशीन लगाकर अंडरब्रिज में भरे पानी को निकालने का काम किया जाता रहा। फिर भी देर शाम तक लोगों को अंडरब्रिज में भरे पानी से राहत नहीं मिली थी। इसके निर्माण से पटरीपार और टाउनशिप के बीच आने जाने वालों को सुविधा होगी। इसके निर्माण के समय कहा गया था कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर इसे बनाया गया है। चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज में आए दिन पानी भरा रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *