सुप्रीम कोर्ट से विनय सिंह को बड़ी राहत, तीन मामलों में मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने विनय कुमार सिंह को बड़ी राहत देते हुए तीन मामलों में जमानत प्रदान की है, जबकि उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को तीन मामलों में कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने (नो कोअर्सिव स्टेप्स) की अंतरिम सुरक्षा दी गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी भी की कि जमानत मिलने के बाद दो नए मामलों का दर्ज होना चिंताजनक है। राज्य की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पैरवी की। सुनवाई के बाद दाखिल रिट याचिका को अपीलकर्ताओं के पक्ष में स्वीकार कर लिया गया। जिन मामलो में विनय कुमार सिंह को राहत मिली है उनमें एसीबी हजारीबाग में दर्ज केस संख्या 11/2025, एसीबी रांची में दर्ज केस संख्या 20/2025, जगन्नाथपुुर थाने में दर्ज कांड संख्या 458/2025 शामिल है। वहीं उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को तीन मामलों में पूछताछ की प्रक्रिया में सहयोग की शर्त पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का कोर्ट ने अंतरिम आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सभी मामलों में संबंधित पक्षों को जांच में सहयोग करना होगा, तभी यह राहत प्रभावी रहेगी। इन मामलों में विनय सिंह को मिली जमानत एसीबी हजारीबाग में दर्ज केस संख्या 11/2025 एसीबी रांची में दर्ज केस संख्या 20/2025 जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 458/2025

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *