सीनियर टीचर (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा आज हुई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की और से आयोजित परीक्षा उदयपुर में सुबह की पारी में 48 सेंटरों पर हो रही है। इस बार सर्दी को देखते हुए अभ्यर्थियों को स्वेटर व शूज पहनने की इजाजत दी गई है। सुबह से ही परीक्षा सेंटर पर अभ्यर्थी तय समय पर पहुंच गए थे। केंद्र के अंदर एक घंटे पहले तक चेकिंग कर प्रवेश दिया गया। ये एग्जाम आज दो पारियों में हुआ है। पहली पारी में सुबह साढे़ नौ बजे परीक्षा शुरू हुई। अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर आना पड़ा। आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र जैसे-वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस (जिसमें रंगीन और नई फोटो हो) लेकर पहुंचे। उदयपुर में कुल 78111 अभ्यर्थी थे। पहले दिन इतने रहे अनुपस्थित परीक्षा का टाईम-टेबल


