सुबह के समय रही हल्की सर्दी:5 KM प्रति घंटे की स्पीड से चली कोल्डवेव

पाली में सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। 5 KM प्रति घंटे की स्पीड से कोल्डवेव चल रही थी। ऐसे में पिछले दो दिनों से आज सर्दी कुछ तेज रही। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार से सर्दी का असर फिर से तेज होगा। सोमवार को पाली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर सूर्यउदय हुआ। पाली शहर की सुबह के समय नजारा कुछ ऐसा नजर आया। नहर पुलिया पर एक महिला चारे का ठेला लेकर खड़ी थी और उसके पास कुछ मवेशी बैठे हुई थी। उससे कुछ ही दूरी पर कुछ युवक अलाव तापते नजर आए। नहर पुलिया-नया गांव रोड पर लोगों की आवाजाही कुछ कम देखी। यहां से अम्बेडकर सर्किल पहुंचे तो यहां भी वाहन चालकों की आवाजाही कम दिखी। बांगड़ हॉस्पिटल के बाहर चाय की थड़ियों पर लोग चाय की चुस्कियों के साथ अलाव तापते दिखे। धूप निकलने के दौरान बांगड़ हॉस्पिटल में कई मरीजों के परिजन धूप सेंकते हुए सर्दी से राहत पाने का जतन करते दिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *