सुबह कॉन्स्टेबल का फिजिकल टेस्ट पास किया, रात में मौत:तेज रफ्तार बाइक सड़क पर 20 फीट तक फिसली, दो भाइयों ने दम तोड़ा

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हुए एक्सीडेंट में दो भाइयों की मौत हो गई। इनमें एक एक युवक हरियाणा के हिसार से बीएसएफ कॉन्स्टेबल का फिजिकल पास कर मामा के बेटे के साथ घर लौट रहा था। ओवरस्पीड के कारण घर के नजदीक ही उनकी बाइक स्लिप हो गई थी। पुलिस के अनुसार एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई थी। दूसरे ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा बुधवार रात 9 बजे मांढण थाना क्षेत्र में हुआ। घटना का सीसीटीवी आज सामने आया है। बीएसएफ के कॉन्स्टेबल का फिजिकल देने के लिए गया था युवकों की पहचान अभिषेक (20) निवासी कुतीना (कोटपूतली-बहरोड़) और राहुल (22) निवासी महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के रुप में हुई। अभिषेक के रिश्ते में भाई लगने वाले संदीप ने बताया अभिषेक समेत गांव के चार युवक हरियाणा के हिसार में बीएसएफ (कॉन्स्टेबल) का फिजिकल देने के लिए गए थे। लौटते समय चारों रेवाड़ी के मोहनपुर गांव स्थित बस स्टैंड पर उतर गए। इस दौरान अभिषेक ने अपने बुआ के बेटे राहुल को बाइक लेकर बुला लिया था। घर से करीब 300 मीटर पहले ही उनका एक्सीडेंट हो गया। मकान के बाहर बनी सीढ़ियों से टकराई बाइक राहुल गांव कुतीना से 6 किलोमीटर दूर अभिषेक को लेने के लिए मोहनपुर पहुंचा। लौटते समय कुतीना गांव में उनकी बाइक एक घर के बाहर बनी सीढ़ियों से टकरा गई। इसके बाद दोनों करीब 20 फीट तक बाइक के साथ घसीटते हुए चले गए। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अभिषेक ने इलाज के दौरान नीमराना अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था अभिषेक संदीप ने बताया-अभिषेक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। अभिषेक का बड़ा भाई सचिन नीमराना थाने में कांस्टेबल है। उसके पिता भी राजस्थान पुलिस में थे। जिनकी 2007 में एक कैदी द्वारा ट्रेन से धक्का देने के कारण मृत्यु हो गई थी। मांढण थाना अधिकारी किरण सिंह ने बताया- रात हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को नीमराना सीएचसी की मोर्च्युरी में रखवाया। जहां परिजनों की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। … एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान-शादी से लौट रहे दोस्तों की कार टकराई, 6 मौत:अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार किया, जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये शादी-समारोह से घर लौट रहे थे। ओवरस्पीड कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से निकल रहे ट्रेलर में घुस गई। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *