सुबह कोहरे के चलते विजिबिलिटी@30 मीटर,बादल छाए:आज बारिश होने के भी आसार,16 और 17 जनवरी को घना कोहरा छाएगा

मकर संक्रांति के अगले दिन आज 15 जनवरी को सीकर में सुबह घना कोहरा छाने के साथ ही आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए हैं। सुबह कोहरे के चलते यहां पर विजिबिलिटी करीब 30 मीटर के आसपास रही। सुबह 7 बजे तक कई इलाकों में अंधेरा सा छाया रहा। फिलहाल आज सीकर में बारिश होने के आसार हैं। सीकर में आज न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर सुबह न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार सुबह भी सीकर में सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया हुआ था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल आज प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बारिश होने की संभावना है। सीकर में भी केंद्र के द्वारा बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 16 और 17 जनवरी को सीकर में घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रह सकती है। हालांकि जिले के लोगों को इस बार जनवरी महीने में सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। क्योंकि अगले 10 से 15 दिन सीकर सहित प्रदेश में सर्दी का असर रहेगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान ज्यादातर सिंगल डिजिट में ही रिकॉर्ड किया जाएगा। हालांकि बीच-बीच में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मौसम में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *