सुबह-शाम की ठंड, 15 तक मौसम रहेगा ड्राई, 17 को हल्की बारिश संभव

लुधियाना| मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। वीरवार सुबह तेज धूप निकली, जिससे दिन की शुरुआत सुहावनी रही। हालांकि हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दिन का तापमान 1.4 डिग्री गिर कर 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 11.4 डिग्री पर स्थिर रहा। वीरवार को दिन में धूप और हवा चलने के चलते लोगों को सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। जबकि दोपहर में हल्की गर्माहट बनी रही है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर दैनिक दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। सुबह स्कूल और काम पर निकलने वाले लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जबकि दोपहर में मौसम गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी तक मौसम ड्राई बना रहेगा। आसमान साफ रहने की संभावना है और वर्षा के आसार नहीं हैं। 17 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। न्यूनतम ऐसा रहेगा 3 दिन का तापमान अधिकतम 15 फरवरी 14 फरवरी 13 फरवरी 100 250 100 260 250 100

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *