सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई, शाम छह बजे पूरी हुई मतगणना

चाईबासा |चाईबासा व चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव के वोटों की गिनती में कुल 10 घंटे लगे। सुबह आठ बजे से ही वोटों की गिनती शुरु हो गई थी। शाम के छह बजे तक मतगणना प्रक्रिया पूरी हो गई। जिले के उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, सामान्य प्रक्षेक गण, सभी निर्वाची पदाधिकारी, की मौजूदगी में पहले स्ट्रांग रूम खोला गया। तदुपरांत उपायुक्त के द्वारा मतगणना कक्ष स्थित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर स्वच्छ एवं निष्पक्ष माहौल में मतगणना कार्य संपन्न कराने के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया गया। वहीं वार्ड पार्षदों के रिजल्ट हर एक घंटे में घोषित हो रही थी। चेयरमेन पद के लिये दूसरे राउंड का रिजल्ट दोपहर 12 बजे के करीब आया, जबकि शाम के छह बजे दोनों नगर परिषद के चेयरमेन के परिणाम घोषित हो गये।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *