बिलासपुर | सूत सारथी समाज बिलासपुर अपने आराध्य व धर्मगुरु सुमंत महाराज की जयंती की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेशभर में बड़े स्तर पर जयंती मनाने का निर्णय समाज के द्वारा लिया जा रहा है। इस साल सुमंत महाराज की जयंती पर रायपुर में बड़े स्तर पर शोभायात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी समाज के द्वारा की जा रही है। प्रदेशभर के समाज के लोग इसमें शामिल होंगे। इसकी तैयारी के लिए बैठकें की जा रही हैं। वहीं बिलासपुर में शोभायात्रा नहीं निकलेगी। समाज के शिव सारथी ने बताया कि 22 फरवरी को सुमंत महाराज की जयंती मनाई जाएगी। इसमें पूजा-अर्चना और समाज के वरिष्ठों का सम्मान किया जाएगा। बिलासपुर के सिंधी कॉलोनी कस्तूरबा नगर स्थित सारथी सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां सुबह से पूजा–अर्चना शुरू हो जाएगी। समाज के लोग एकत्रित होंगे। महाराज के जीवन पर व्याख्यान माला का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भजन–कीर्तन होगा। इसके बाद सामजिक मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। आगामी कार्यक्रमों पर निर्णय लिए जाएंगे।


