सुरक्षाबलों ने 2 मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे:बीजापुर में 26, कांकेर में 4 शव मिले, AK-47, इंसास, SLR जैसे हथियार बरामद, एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में गुरुवार को 2 बड़ी मुठभेड़ हुई। इसमें 30 नक्सली मारे गए हैं। पहली मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर और दूसरी कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुई। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया कि, बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव के साथ AK-47, इंसास, SLR जैसे हथियार बरामद किए गए हैं। इसी मुठभेड़ में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान भी शहीद हुआ है। वहीं कांकेर इलाके में हुई मुठभेड़ में भी 4 नक्सलियों को ढेर किया गया। इधर, तीसरी नक्सल घटना नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर हुई। यहां थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान जख्मी हो गए। बीजापुर मुठभेड़ के बाद जवानों के लौटने की 2 तस्वीरें दंतेवाड़ा के पास एंड्री इलाके में एक दिन पहले पहुंची थी फोर्स
पुलिस को गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया। फोर्स एक दिन पहले एंड्री इलाके में पहुंच गई थी। गुरुवार की सुबह यहां मुठभेड़ हुई। बीजापुर SP जितेंद्र यादव और दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने जानकारी दी है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। —————————————- नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 31 नक्सली मारे गए: 1000 जवानों ने दिया ऑपरेशन को अंजाम
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 1 महीने पहले 9 फरवरी को 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी के शव रिकवर कर लिए गए थे। मुठभेड़ बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई थी। इस मुठभेड़ में DRG और STF के एक-एक जवान भी शहीद हुए थे। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर मुठभेड़: 27 नक्सली मारे गए, 14 की डेडबॉडी रिकवर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 2 माह पहले हुई मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया था। 14 के शव और हथियार भी बरामद किए गए थे। इनमें 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति समेत कई कमांडर भी मारे गए थे। पढ़ें पूरी खबर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, 8 नक्सली मारे गए: एक महीने में 50 से ज्यादा नक्सली ढेर दो महीने पहले ही बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए थे। सुबह मुठभेड़ शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों ने माओवादियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा था। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *